फरीदाबाद : महिला ने प्रेमी व बेटी ने मिलकर की पति की हत्या, जांच शुरु

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : महिला ने प्रेमी व बेटी ने मिलकर की पति की हत्या, जांच शुरु


फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। थाना पल्ला क्षेत्र की श्याम कालोनी में एक व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी, बेटी और पत्नी के प्रेमी पर लगाया गया है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी के पार्ट एक में धारदार हथियार से गर्दन काटकर गोपाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। गोपाल मूलरूप से गांव कुंवरपुर जिला हाथरस का रहने वाला था और यहां अपनी पत्नी व बेटी के साथ श्याम कालोनी पार्ट-1 की गली नंबर-5 स्थित मकान नंबर-79 के एक कमरे में किराए पर रहता था। एक पड़ोसी के मुताबिक वह रात को खाना खाने के बाद सो गया था और उसे किसी असामान्य आवाज की जानकारी नहीं हुई। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर इलाके में हडक़ंप मच गया। मृतक गोपाल के परिजनों ने आरोप लगाया कि गोपाल की हत्या उसकी पत्नी काजल, उसके प्रेमी योगेंद्र और बेटी ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि काजल और योगेंद्र का पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी को लेकर गोपाल की हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक गोपाल के फोन से उसकी पत्नी ने उन्हें बताया कि उनके भाई गोपाल की तबीयत खराब है और वह तुरंत फरीदाबाद आ जाएं । परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो वहां का मंजर खौफनाक था। गोपाल की गर्दन कटी हुई थी और शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है और जांच शुरु कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762001 Articles

Share this story