फरीदाबाद : एचएसवीपी का जेई तीन लाख की रिश्वत सहित पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : एचएसवीपी का जेई तीन लाख की रिश्वत सहित पकड़ा


फरीदाबाद, 13 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का जूनियर इंजीनियर (जेई) 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। गुरुग्राम की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोचा। टीम के मुताबिक, जेई ने साढ़े 10 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े काम के बदले 7 लाख कमीशन मांगा था। ये 3 लाख रुपए पहली किस्त के तौर पर लिए जा रहे थे। मामला सेक्टर- 76 और 78 में अंडरग्राउंड केबल बिछाने के टेंडर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता की फर्म को इस काम के लिए 3.46 करोड़ रुपए जारी हो चुके थे। इसके बाद आरोपी ने 2 प्रतिशत कमीशन मांगा था। शिकायतकर्ता की फर्म को एचएसवीपी फरीदाबाद ने सेक्टर-76 और 78 में भूमिगत बिजली केबल बिछाने का 10.50 करोड़ रुपए का टेंडर दिया था। काम के लिए 3.46 करोड़ रुपए की राशि जारी हो चुकी थी। आरोप है कि इसके बाद जेई सुरेंद्र कुमार ने फर्म संचालक से 2 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 7 लाख रुपए मांगे। जेई की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर एसवी एवं एसीबी गुरुग्राम की टीम ने ट्रैप का प्लान बनाई। इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम के सहायक अभियंता ऋषभ मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story