फरीदाबाद : ट्रक ने मारी रोडवेज बस को टक्कर, कई यात्री घायल

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : ट्रक ने मारी रोडवेज बस को टक्कर, कई यात्री घायल


फरीदाबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। फरीदाबाद में हरियाणा रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली- मथुरा नेशनल हाईवे पर हाई स्पीड ट्रक ने बस में सीधी टक्कर मारी। जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर सवारियों को बाहर निकाला। एक्सीडेंट में 7-8 सवारियां घायल हो गई। जिनमें 2-3 व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी है। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है। सवारियों को इलाज के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया। हादसा दिल्ली- मथुरा नेशनल हाईवे पर वाईएमसीए फ्लाईओवर पर हुआ। शनिवार देर रात रोडवेज की एक बस बल्लभगढ़ डिपो से दिल्ली आईएसबीटी जा रही थी। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही दूसरी लेन से आ रहे एक ट्रक ने बस में सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक काफी स्पीड में था। ट्रक पहले दूसरी लेन से डिवाइड के पास आया। इसके बाद डिवाडर को तोड़ते हुए बस में टक्कर मार दी। घटना में बस आगे से पूरी तरह से डैमेज हो गई। आगे बैठी सवारियों को गंभीर चोटें लगीं। सूचना मिलते ही फरीदाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को बस से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी घायलों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली भेज दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हादसे में 2-3 लोगों को गंभीर चोट लगी है। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद उन्हें भी घर भेज दिया गया।सेक्टर-8 थाना एसआई वीर सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट में ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है। प्राथमिक उपचार कराकर उसे हिरासत में ले लिया है। सभी सवारियों को भी दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली भेज दिया। अभी यह सामने नहीं आया कि ड्राइवर नशे में था या ट्रक में कोई टेक्निकल डिफाल्ट आया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story