फरीदाबाद : सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जले

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जले


फरीदाबाद : सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जले


फरीदाबाद, 15 मई (हि.स.)। फरीदाबाद में नंगला गुजरान स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रिकॉर्ड रूम में गुरुवार देर रात आग लग गई। जिससे 30 प्रतिशत से अधिक स्कूल का रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज जलकर राख हो गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। स्कूल में मौके पर आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे, ऐसे में पानी और मिट्टी फेंककर आग को बुझाया गया। आग लगने के कारण दाखिला, सीआरसी और अध्यापकों की दैनिक डायरी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जल गए हैं। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि दो दिन पहले भी स्कूल के रिकार्ड रूम में आग लग गई थी। हालांकि समय पर अध्यापकों ने आग पर काबू पा लिया था। ऐसे में प्रबंधन को शक है कि स्कूल में बार-बार आग लगने की घटना किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। स्कूल में कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं है, इसलिए भी बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्योंकि मामला रिकार्ड से जुड़ा है इसलिए पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story