फरीदाबाद सरकार ने गौशाला के लिए दिया 37 लाख का चेक

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद सरकार ने गौशाला के लिए दिया 37 लाख का चेक


फरीदाबाद, 12 नवंबर (हि.स.)। बल्लभगढ़ से विधायक एवं पुूर्व केबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को छायंसा गौशाला (दा पिंजौरपोल सोसायटी), फरीदाबाद को हरियाणा सरकार की ओर से लगभग 37 लाख 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर एसडीएम मयंक भारद्वाज तथा गौशाला सोसायटी के पदाधिकारी अशोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा प्रदेश की गौशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि गौवंश की बेहतर देखभाल, चारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा गौ सेवा आयोग के माध्यम से गौशालाओं को सहायता राशि उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार गौसेवा और गौवंश संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story