फरीदाबाद : गेमिंग वेबसाइट पर लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्ताार
फरीदाबाद, 25 मार्च (हि.स.)। गेमिंग वेबसाइट पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ निवासी आशीष के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 7सी फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि संगम बेवसाइट पर उसकी एक महिला से बातचीत हुई, फिर कथित महिला ने उसे गेमिंग बेवसाइट पर गेम खेलकर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिसके बाद कथित महिला ने कहा कि वे 2.5 लाख डालर प्रोफिट में है। जिन्हे विड्राँल करने के लिये 15 प्रतिशत टैक्स भरना पड़ेगा। कुछ टैक्स वह भर देगी और कुछ शिकायतकर्ता। शिकायतकर्ता ने छह लाख 73 हजार 775 रुपये टैक्स के रुप में भर दिये। इसके उपरांत उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आशीष खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। वह बीएसई की पढ़ाई कर रहा है। खाता में ठगी के एक लाख रुपये आये थे। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

