फरीदाबाद : आरबीआई कर्मचारी बनकर की करोड़ों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : आरबीआई कर्मचारी बनकर की करोड़ों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार


फरीदाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। आर.बी.आई कर्मचारी बनकर एक करोड़ 90 लाख रुपए की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रशनप्रीत सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर 29 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 6 दिसंबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल से आया जिसने अपने आप को एयरटेल हैडक्वार्टर गुरुग्राम का कर्मचारी बताया और कहा कि आपका वाई फाई कनेक्शन काटा जा रहा है। जिसके बाद उसके व्हॉट्सएप पर फिर से एक अंजान नंबर से कॉल आई जिसने अपने आप को आर.बी.आई. का कर्मचारी बताया और कहा कि आपके खातों में जो एफ.डी. का पैसा है उस पैसे को आर.बी.आई. पोर्टल के अनुसार बताये गये खातों में जमा कर दो ताकि आर.बी.आई. इस पैसे की जाँच कर सके, जिस पर शिकायतकर्ता ने आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये एक करोड़ 90 लाख 78 हजार 699 रुपए ठगो द्वारा बताये खाते में भेज दिये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रशनप्रीत सिंह खाता धारक है और मोबाईल फोन बेचने की एक दुकान चलाता है। जिसने अपना खाता आगे ठगों को दिया था। इसके खाता में ठगी के 25 लाख 18 हजार 700 रू आये थे। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story