फरीदाबाद : एपीके फाइल भेजकर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : एपीके फाइल भेजकर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार


फरीदाबाद, 07 मार्च (हि.स.)। एपीके फाईल भेजकर पौने नौ लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शनिवार को एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर 88 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के साथ एक साइबर फ्रॉड हुआ था। जिस संबंध में उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया और शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ हुए साइबर फ्रॉड के बारे में कुछ बातें बताकर कथित बैंक कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में ले लिया। फिर शिकायतकर्ता के व्हॉट्सएप पर एक एपीके फाईल भेजी जिस पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता के खाते से अलग अलग ट्रांजेक्सन के माध्यम से कुल पौने नौ लाख रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि कुन्दन पटेल खाताधारक व कॉलर है। जिसने शिकायतकर्ता के पास बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया था। वह बी.ए पास है तथा वेबसाइट बनाने का काम भी करता है। खाते में ठगी के चार लाख 99 हजार 500 रुपये आये थे।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story