फरीदाबाद : फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर साइबर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर साइबर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार


फरीदाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर 90 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गोपाल व श्रवण निवासी पटना बिहार के रुप में हुई है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-46 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपना फ्लैट किराये पर देने के लिए ओएलएक्स पर पंजीकरण किया था। 24 सितंबर को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को एसबीआई बैंक में कार्यरत बताया और कहा की बैंक की पॉलिसी अनुसार वह 6 महीने का किराया 90 हजार रुपये व 42 हजार बिजली का बिल एडवांस में भेज रहा है, जिसके कुछ देर बाद उसने, उसकी पत्नी के खाता में उपरोक्त रकम जमा होने के मैसेज भेज दिए। कुछ देर बाद उसी व्यक्ति का शिकायतकर्ता के पास दुबारा मैसेज आया जिसने कहा कि वह फ्लैट का किराया हर महीने ही देगा तथा पैसे वापिस भेजने को कहा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने बिना खाता का बैलेंस चैक किये, कथित व्यक्ति के खाता में तीन ट्रांजेक्सनस् के जरिए कुल 90 हजार रुपये भेज दिए। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि मामले में गोपाल खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे श्रवण को दिया था। खाता में ठगी के 90,000 रुपये आये थे। श्रवण 12वीं पास है व पानी सप्लाई का काम करता है। वहीं गोपाल अनपढ व मजदुरी का काम करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763868 Articles

Share this story