फरीदाबाद : शार्ट सर्किट से प्लाईवुड कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान
फरीदाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। फरीदाबाद के सेक्टर 27ए स्थित पलेक्कस नामक कंपनी में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। कंपनी के अंदर प्लाई बोर्ड बनाने का काम किया जाता है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में शाट सर्किट के कारण आग लगने का कारण माना जा रहा है। कंपनी के अंदर लगी मशीन में शार्ट सर्किट हो गया। जिससे प्लाई बोर्ड ने आग पकड़ ली और दूसरी मशीनें भी चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड का गाडिय़ां भी मौके पर पहुंच गई। जहां पर फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। हांलाकि इस आग में कितना नुकसान हुआ है, उसका आंकलन अभी नहीं लगाया जा सकता। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई जान की हानि नहीं हुई है। कंपनी के अंदर काम करने वाले सभी वर्कर पुरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

