फरीदाबाद : झगड़े की रंजिश के चलते की थी घर पर फायरिंग, दोनों आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : झगड़े की रंजिश के चलते की थी घर पर फायरिंग, दोनों आरोपित गिरफ्तार


फरीदाबाद, 23 अक्टूबर (हि.स.)। दो दिन पूर्व नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में स्थित एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने शुक्रवार काे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नंगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि 21/22 अक्टूबर को देर रात नंगला एनक्लेव पार्ट 2 में सुभाष चौक के पास शिकायतकर्ता सरजीत के घर पर हत्या के प्रयास के नियत से तीन फायर किये गए थे। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सारन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखाओं की टीम को निर्देशित किया गया। एवीटीएस सिकरोना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित आपस में दोस्त हैं। वर्ष 2025 में रंजित उर्फ चिन्ना का झगड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता के बेटे सचिन ने झगड़े का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। रंजित ने वीडियो हटाने के लिए कहा, लेकिन सचिन ने वीडियो डिलीट नहीं किया। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा था। जिसके चलते 22 अक्टूबर की रात दोनों आरोपितों ने शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित हर्ष उर्फ भूरा और रंजित उर्फ चिन्ना के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story