फरीदाबाद : नकली टाटा मोटर्स डीईएफ फैक्टरी पर छापेमारी, मालिक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : नकली टाटा मोटर्स डीईएफ फैक्टरी पर छापेमारी, मालिक गिरफ्तार


फरीदाबाद, 18 सितंबर (हि.स.)। थाना पल्ला पुलिस ने शुक्रवार को बांध रोड स्थित नकली टाटा मोटर्स डीईएफ फैक्टरी पर शुक्रवार काे छापेमारी करके बड़ी मात्रा में नकली टाटा मोटर्स जैन्युअन डीईएफ एच बरामद किए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक ज्वाला सिंह निवासी सूर्या विहार, पल्ला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीएक्सआई कंसल्टेंट इंडिया प्रा. लि. के ऑपरेशन मैनेजर हरिराम शर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला पुलिस टीम ने बांध रोड स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। मौके से 20 लीटर की 20 बाल्टियां, 10 लीटर की 4 बाल्टियां नकली टाटा मोटर्स जैन्युअन डीईएफ एच, 6 खाली बाल्टियां, 35 नीले ढक्कन, यूरिया के कट्टे तथा 79 सिल्वर रंग के स्टिकर बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पिछले करीब 6-7 माह से नकली डीईएफ तैयार करने का काम कर रहा था। आरोपित पानी व यूरिया के घोल से नकली उत्पाद तैयार कर ट्रक चालकों को सस्ते दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story