फरीदाबाद : कंपनी का सीएमडी बन 50 लाख की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : कंपनी का सीएमडी बन 50 लाख की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार


फरीदाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। व्हॉट्सएप पर कंपनी के सीएमडी की डीपी लगाकर 50 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मुंबई निवासी अजय, अदनान खान तथा गुजरात निवासी अविनाश, नासिर, जयारवन व रिजवान के रुप में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी के 29 लाख रुपये खाते में फ्रीज करवा दिये। सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-28 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को उसके व्हॉट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया। व्हॉट्सएप नंबर पर उसकी कंपनी के सीएमडी की फोटो लगी हुई थी। जिस नंबर से शिकायतकर्ता को मैसैज के द्वारा एक खाता नंबर भेजा गया था और उस खाते में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी के खाते से बताए गए खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अजय ने एक फर्म अजय मैनपॉवर बना रखी है। जिसने फर्म का खाता नासिर तथा नासिर ने यह खाता आगे अविनाश व अविनाश ने आगे जयारवन को दिया था। फिर जयारवन ने यह खाता टेलीग्राम के जरिए आगे ठगो को दिया था। अदनान ने फर्म का करंट खाता खुलवाया था। वहीं रिजवान के पास खाते का एक्सेस था। जिसे वह ठगी के समय होटल में बैठकर चला रहा था। खाते में ठगी के 50 लाख रुपए आए थे। अजय, नासिर व अदनान 10वीं पास है वहीं अविनाश ग्रेजुएट, जयारवन मास्टर्स पास है। अजय हार्डवेयर सप्लाई, अविनाश मेडिकल सप्लाई, जयारवन प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोपितों से पांच मोबाईल फोन बरामद किये गये है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763928 Articles

Share this story