फरीदाबाद : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत


फरीदाबाद, 14 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान अर्चना और उनकी बेटी अंजली के रूप में हुई है। दोनों राजकुमार के परिवार से थीं। राजकुमार पत्नी और बेटी के साथ नवादा के नजदीक जोगी बस्ती में रहते हैं। शनिवार को तीनों बाइक से अलीगढ़ जिले के टप्पल गए थे और वहां से वापस फरीदाबाद लौट रहे थे। सेक्टर-2 कट के पास उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सडक़ पर गिर पड़े। अर्चना और अंजली को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राजकुमार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776872 Articles

Share this story