फरीदाबाद : नशे में धुत्त महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क किनारे लेटी
फरीदाबाद, 20 सितंबर (हि.स.)। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला इतना ज्यादा नशे में थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। उठने की कोशिश करने पर वह बार-बार जमीन पर गिर रही थी। काफी देर तक महिला के आसपास लोग जमा रहे, लेकिन उसके साथ कोई नजर नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। वह उठने का प्रयास करती, लेकिन नशे के कारण संतुलन बिगड़ने से दोबारा गिर जाती। करीब एक घंटे तक महिला इसी हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग रुककर महिला को देखते रहे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि महिला का नाम जस्सी है और वह एनआईटी-5 की रहने वाली है। उसने बताया कि महिला उसकी मैडम की दोस्त है और मैडम ने उसे लेने के लिए भेजा है। इसके बाद उसने महिला को संभाला और कार में बैठाकर वहां से ले गया। महिला के यहां तक पहुंचने की वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। सेक्टर-8 थाना प्रभारी राजबीर के मुताबिक, महिला शराब के नशे में थी। ऐसा लग रहा है कि पास में चल रहे किसी कार्यक्रम में महिला ने शराब पी थी। जिसके बाद महिला पैदल चलते हुए यहां तक पहुंच गई होगी। इसके बाद उसके साथी उसे वहां से लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ किसी तरह की मारपीट या अन्य घटना की शिकायत नहीं मिली है। महिला के साथी ही उसे मौके से लेकर गए थे। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। महिला वहां कैसे पहुंची और उसके साथ उस दौरान कौन था, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

