फरीदाबाद : 30 किलो डोडा पोस्त के साथ नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। रेलवे पुलिस फरीदाबाद द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को 30 किलो डोडा पोस्ट के साथ एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस के एसआई धनीराम और उनकी टीम ने आज चैकिंग के दौरान 26 वर्षीय सुखदीप और एक नाबालिक युवक को संदेह होने पर पकड़ा और जब उनके पास रखे दो कट्टों को खोला तो उसमें से 30 किलो डोडा पोस्ट बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उपरोक्त नशीला पदार्थ कोटा राजस्थान से लेकर आरोपी पंजाब के भटिंडा ले जा रहे थे। मामले की जांच एएसआई सुदेश कुमारी द्वारा की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

