फरीदाबाद : कार में मिला कैब ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : कार में मिला कैब ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस


फरीदाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र में एक कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है। ड्राइवर का शव कार की अगली सीट पर मिला है। पुलिस को मृतक की गर्दन पर चोट के निशान मिले है। कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर खून मिला है। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीपीटीपी थाना पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-77 में केएलजे सोसाइटी के पास एक कैब खड़ी है, जिसमें एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सेक्टर 77 निवासी प्रकाश कुमार (40 ) के रूप में हुई है। पुलिस को कार का शीशा टूटा मिला। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान और कार के अंदर खून के कुछ निशान भी मिले हैं। इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। बीपीटीपी थाना के पुलिस जांच अधिकारी जोगिंदर ने बताया कि मृतक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। लेकिन ये चोट के निशान किस चीज से वार के है इसका अभी नहीं पता चला है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766582 Articles

Share this story