फरीदाबाद : साइबर ठगी के आराेप में खाताधारक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : साइबर ठगी के आराेप में खाताधारक गिरफ्तार


फोन हैक कर और रिफंड के नाम पर ओटीपी लेकर की गई थी ठगीफरीदाबाद, 29 नवंबर (हि.स.)। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में ठगी की रकम प्राप्त करने वाले बैंक खातों के दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में फोन हैक कर 56 हजार रुपये और रिफंड के नाम पर ओटीपी हासिल कर 30,213 रुपये की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहले मामले में सूरजकुंड निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 29 सितंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और बैंक खाते से 56 हजार रुपये निकल गए। जांच के दौरान पुलिस ने अमित निवासी सेक्टर-37, गुरुग्राम को गिरफ्तार किया। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की पूरी रकम ट्रांसफर हुई थी। वह दसवीं पास है और निजी नौकरी करता है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।वहीं, दूसरे मामले में संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर 299 रुपये कटने का मैसेज आया था। मैसेज में रकम वापस पाने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया गया था। पीड़ित ने उस नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने उससे ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 30,213 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने इस मामले में अमित निवासी गांधी कॉलोनी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम पहुंची थी। वह छठी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पैसे कटने या रिफंड मिलने के नाम पर आने वाले अनजान मैसेज और लिंक पर भरोसा न करें। किसी के साथ भी ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785172 Articles

Share this story