फरीदाबाद : सीईआईआर पोर्टल से बरामद किए 42 लाख के मोबाइल
डीसीपी सेंट्रल राजेश मोहन ने वास्तविक मालिकों को सौंपे मोबाइल फोन
फरीदाबाद, 11 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस की सेंट्रल जोन साइबर सेल ने तकनीकी दक्षता और डिजिटल ट्रैकिंग के प्रभावी उपयोग से आठ लाख रुपये से अधिक कीमत के 42 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीसीपी सेंट्रल राजेश मोहन ने बुधवार को अपने कार्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस कार्रवाई से नागरिकों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिली है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सेंट्रल जोन की साइबर सेल ने केंद्र सरकार के सीईआईआर (सेंट्रल इक्यूपमेंट एडेंटी रजिस्र्ट) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के दौरान मोबाइल फोन के ईएमईआई नंबर, नेटवर्क संबंधी जानकारी, डिजिटल ट्रैकिंग और उपलब्ध तकनीकी इनपुट का उपयोग कर मोबाइल फोन की पहचान की गई। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर मोबाइल फोन के उपयोग एवं उनकी उपलब्ध लोकेशन से संबंधित जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम 42 मोबाइल फोन बरामद करने में सफल रही। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से अधिक है। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके नागरिकों को जब उनके फोन मिले तो उन्होंने खुशी जाहिर की। मोबाइल फोन मालिकों ने फरीदाबाद पुलिस की तकनीकी कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। डीसीपी सेंट्रल राजेश मोहन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और भारत सरकार के ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल पर भी अनुरोध प्रस्तुत करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने, उसकी पहचान एवं बरामदगी के प्रयासों में सहायता मिलती है और उसके संभावित दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

