फरीदाबाद : खड़ी कार को एसयूवी ने मारी टक्कर, दो महिलाएं जख्मी

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : खड़ी कार को एसयूवी ने मारी टक्कर, दो महिलाएं जख्मी


फरीदाबाद, 21 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद के एनआईटी-3 इलाके में इनोवा कार में एक एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने की ये घटना जिम के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं के घायल होने की जानकारी मिल रही है। दोनों ही जिम करने के लिए पहुंची थी। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को पीछे करके गाडिय़ों के बीच में फंसी एक महिला को निकाला। जिसके बाद उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ये पूरी घटना 19 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एनआईटी-3 इलाके में दोनों महिलाएं अपनी इनोवा कार से जिम पहुंचती हैं। इसके बाद वे कार को पार्क करने के लिए आगे बढ़ती हैं और गाड़ी से उतर जाती हैं। दोनों महिलाएं अभी कार के पास ही मौजूद थीं कि इसी दौरान दूसरी दिशा से एक एसयूवी कार आती दिखाई देती है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एसयूवी कार सीधे दोनों महिलाओं की तरफ बढ़ती है और उन्हें टक्कर मार देती है। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सडक़ पर गिरकर घायल हो जाती हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फुटेज में एसयूवी की टक्कर और उसके बाद महिलाओं के घायल होने का घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसयूवी चालक की ओर से टक्कर कैसे हुई ।पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story