फरीदाबाद के बॉक्सर सागर नरवत ब्रिटिश संसद में सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद के बॉक्सर सागर नरवत ब्रिटिश संसद में सम्मानित


फरीदाबाद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद के रहने वाले प्रोफेशनल बॉक्सर सागर नरवत ब्रिटिश संसद में सम्मानित होने वाले पहले भारतीय एथलीट बने हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की लंदन की ओर से तीन उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मानित होने वालों में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया से हरविंदर ‘सिया’ जैन, ब्रिटेन के हाउंस्लो से पॉल स्मिथ और भारत के हरियाणा से बॉक्सर सागर नरवत शामिल है। सागर को बॉक्सिंग-किकबॉक्सिंग में वर्ल्ड लेवल की उपलब्धियों, गरीब बच्चों को फ्री में बॉक्सिंग सिखाने के लिए, विदेशी धरती पर तिरंगा लहराने के लिए ‘प्रशंसा प्रमाण पत्र’ से नवाजा गया है। सागर नरवत (31) मूल रूप से फरीदाबाद में गांव खेड़ी कलां के रहने वाले है। सागर ने वर्ष 2021 में राहुल कुमार को हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया बॉक्सिंग काउंसिल कॉन्टिनेंटल सुपर वेल्टरवेट खिताब अपने नाम किया। सागर वर्ष 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय बॉक्सिंग दल में जगह बनाने की दौड़ में भी शामिल रहे और जून 2022 में इसके लिए क्वालीफाई किया। साल 2023 में शादी के बाद से वह यूके में अपनी पत्नी मातांगी (30) के साथ रह रहे हैं। यहां पर वह हैवी हिटर्स बॉक्सिंग एंड फिटनेस एकेडमी चलाते है और खुद भी प्रैक्टिस करते है। उनके पिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर (रिटायर्ड) है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story