(अपडेट समाचार) फरीदाबाद में बाउंसर की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट समाचार) फरीदाबाद में बाउंसर की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या


फरीदाबाद, 09 अक्टूबर (हि.स.)। तिलपत गांव में 25 वर्षीय बाउंसर की लोहे ही रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक की पहचान नूंह जिले के गांव बीसरू के रहने वाले वली मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव तिलपत के रहने वाले ताहिर ने शुक्रवार काे बताया कि गांव में उनके नए घर का प्रोग्राम था। गुरुवार रात्रि उनके घर पर प्रोग्राम चल रहा था। पड़ोसी युवक ने ताहिर के भतीजे में बाइक से टक्कर मार दी। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिवार के लोगों में झगड़ा बढ़ते देख उनका भांजा वली मोहम्मद (25) बीच बचाव के लिए चला गया। लेकिन आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से वार करना शुरू कर दिया। मृतक के मामा ताहिर ने बताया कि उसका भांजा 4 साल बाद उनके घर पर आया था। आरोप है साहिल ने उसके ऊपर लगातार लोहे की रॉड से वार किए। उसके सर पर कई वार किए गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसको अस्पताल लेकर गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि उसके भाई तैय्यब को घायल हालात में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मृतक वली मोहम्मद की शादी हो चुकी थी और उसके 2 बच्चे है। गांव में एक अखाड़ा चालाता था, जहां पर गावं के बच्चों को कुश्ती सिखाता था। वह खुद कुश्ती का शौकीन था और आस-पास में होने वाले दंगलो में भाग भी लेता था। वाली मोहम्मद पेशे से एक बाउंसर था। पल्ला थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश के मुताबिक मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story