फरीदाबाद : नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई दिशा: पंकज पूजन रामपाल
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया जश्र
फरीदाबाद 20 जनवरी (हि.स.)। बिहार के पांच बार के विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रह चुके नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने मंगलवार को भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया। इस मौके पर पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि नितिन नबीन के असाधारण नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रमाण है। उनके निर्विरोध निर्वाचन से पूरे संगठन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया आत्मविश्वास संचारित हुआ है। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित व सक्रिय बनेगा। विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढऩे, नेतृत्व संभालने और राष्ट्र सेवा में अपनी भूमिका निभाने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। तब से लेकर आज तक पार्टी ने अपनी मजबूत संगठनात्मक परंपराओं को कायम रखते हुए 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन जी का चयन किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान,बीएलए1 फरीदाबाद विधानसभा मनीष राघव,अरुणिमा सिंह, माधव रावत, प्रभा सोलंकी, नीलम तेवतिया, रेखा शर्मा, विनय भाटी, यशराज जाजोरिया,सचिन गुप्ता, अभिषेक राणा एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

