फरीदाबाद : वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद


फरीदाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिला पुलिस की अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने मंगलवार को एक वाहन चोरी की गैंग का भंडाफोड़ करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। गैंग के सदस्यों की पहचान मोहित व सुमित निवासी गांव मेवला महाराजपुर फरीदाबाद के रुप में हुई है। चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला अनुराग भी मेवला महाराजपुर का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निरीक्षक अनिल, प्रभारी अपराध शाखा एनआईटी के नेतृत्व में एएसआई कुलदीप, हेड कांस्टेबल हरपाल, संदीप, कांस्टेबल सुमित व राहुल की टीम ने थाना सेक्टर-31 क्षेत्र के अंतर्गत एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को मोहित निवासी गांव मेवला महाराजपुर को गिरफ्तार किया था। उन्होंने आगे बताया कि टीम द्वारा मोहित को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था तथा चोरी की मोटरसाइकिल को आठ हजार रुपये में अनुराग को बेच दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने उसके साथी सुमित व चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया है। अनुराग से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोहित व सुमित की पूछताछ में अन्य स्थानों से भी वाहन चोरी करने का बात सामने आई। पुलिस जांच के दौरान आरोपितों से थाना कोतवाली के दो, सेक्टर 17 व एसजीएम नगर के एक-एक मोटरसाइकिल चोरी करने का खुलासा हुआ। अपराध शाखा की टीम ने उनकी निशानदेही पर मेवला महाराजपुर से चार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। तीनों आरोपितों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story