फरीदाबाद में भूकंप से हिली धरती, लोगों ने सुनी धमाके की आवाज

WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबाद, 05 नवंबर (हि.स.)।

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में शाम को अचानक भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। शाम 6 बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। फरीदाबाद के एनआईटी और बल्लभगढ़ सहित शहर के कई इलाकों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। भूकंप के झटके केवल फरीदाबाद तक सीमित नहीं रहे, बल्कि दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया।

अचानक आए झटकों से लोगों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप के दौरान कुछ इलाकों में धमाके जैसी तेज आवाज भी सुनाई दी। कई लोगों को ऐसा महसूस हुआ जैसे आसपास कहीं जोरदार धमाका हुआ हो। कुछ देर के लिए लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर और सोशल मीडिया के माध्यम से भूकंप की जानकारी साझा करनी शुरू कर दी है। शाम के समय आए इन झटकों ने दिल्ली-NCR और हरियाणा के कई इलाकों में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। फरीदाबाद के एनआईटी और बल्लभगढ़ में भी लोगों ने कंपन और तेज आवाज महसूस होने की बात कही। भूकंप की तीव्रता 2.9 होने के कारण इसे कम तीव्रता का भूकंप माना जाता है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। अचानक आए इन झटकों के बाद लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story