फरीदाबाद : मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार


फरीदाबाद, 22 मई (हि.स.)। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश द्वारा पुलिस पर तीन राउंड फायर किए गए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी संदीप के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने शुक्रवार को बताया कि, पकड़े गए बदमाश का नाम संदीप उर्फ चेंटा है। जो गांव मच्छगर का रहने वाला है। 20 मई की सुबह उसने सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदिला फूड होटल पर कर्मचारी के ऊपर पिस्टल तानकर हत्या का प्रयास किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने गुरुवार देर रात को थाना छांयसा के अंतर्गत चांदपुर से अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर क्षेत्र में उसको घेर लिया। जहां पर बदमाश ने पुलिस के ऊपर तीन राउंड फायर किए। पुलिस टीम के द्वारा भी गोली चलाई गई। जिसमें से एक गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल बरामद की है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है। लूट, डकैती हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story