फरीदाबाद : कार की टक्कर से हुई साइकिल सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : कार की टक्कर से हुई साइकिल सवार की मौत


फरीदाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। गढख़ेड़ा गांव में तेज रफ्तार एक इको कार ने 27 वर्षीय साइकल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गढख़ेड़ा का रहने वाला तेजपाल (27) रोजाना खेतों पर कुत्तों को रोटी डालने के लिए जाता था। शनिवार को वह खेतों पर साइकल से रोटी डालकर वापस घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार इको कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज स्पीड में होने के कारण इको कार का ड्राइवर युवक को टक्कर मारने के बाद उसको संभाल नहीं पाया और वह बेकाबू हो गई। जिसके बाद कार पलट कर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद इको ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छायंसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इको कार का ड्राइवर मौके से भाग गया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story