फरीदाबाद में वेल्डिंग करते समय हादसा, तीन मजदूर गिरे

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद में वेल्डिंग करते समय हादसा, तीन मजदूर गिरे


फरीदाबाद में वेल्डिंग करते समय हादसा, तीन मजदूर गिरे


फरीदाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। गांव मुजेसर में इमारत की पहली मंजिल पर वेल्डिंग का काम करते समय मंगलवार को हादसा हो गया। मजदूरों के काम करने के लिए लगा पैनल अचानक से टूट गया। जिससे तीन मजदूर नीचे गिर गए। घायल हालत में सभी को इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल मजदूरों के साथ बीके अस्पताल पहुंचे ठेकेदार असरद ने बताया कि वह मुजेसर में एक इमारत की पहली मंजिल पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। यहां पर ब्लिंकिट का स्टोर बन रहा है। जिसके लिए बोर्ड सहित दूसरा काम किया जा रहा था। इसी दौरान पैनल अचानक से टूट गया और तीन मजदूर नीचे आकर गिर गए।

अरसद ने बताया कि घायलों में मुजसिर, साहिब और फहीम शामिल है। तीनों ही सहारनपुर यूपी के रहने वाले है। तीनों के पैर और सर में चोट आई है। जानकारी के मुताबिक पहली मंजिल से गिरने के बाद तीनों नीचे लगी एक टीन शेड पर गिरे थे। जिस कारण एक बडा हादसा होने से टल गया। बीके अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस को अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई है। अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नही दी गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की करवाई करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767887 Articles

Share this story