फरीदाबाद में प्रतिबंधित पटाखें बरामद, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद में प्रतिबंधित पटाखें बरामद, एक गिरफ्तार


फरीदाबाद, 01 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एवीटीएस भुपानी की टीम ने वजीरपुर गांव के पास से रविवार काे राकेश को एक गौदाम से 70.780 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों से भरे कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से राकेश निवासी गांव तिगांव फरीदाबाद को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा एवीटीएस भुपानी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव वजीरपुर फरीदाबाद , में राकेश अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम करता है तथा उसने बिक्री के लिए एक गोदाम में पटाखों से भरे प्लास्टिक कट्टे रखे हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर राकेश को काबू किया। गोदाम के अंदर रखे प्लास्टिक कट्टों की जांच करने पर उनमें रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, आकाश में छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी, फिरकी सहित विभिन्न प्रकार के 70.780 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे मिले। पटाखों को रखने एवं बेचने के संबंध में आरोपी से लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी राकेश के खिलाफ थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story