फरीदाबाद : नाबालिग बच्ची से बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबाद, 27 नवंबर (हि.स.)। गली में खेल रही छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में थाना डबुआ पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ डबुआ थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी छह साल की बेटी युविका गुरुवार रात घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति कथित तौर पर बच्ची के पास पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची की मां घर के आसपास उसे देखने पहुंची तो उसने पड़ोसी अब्दुल को बेटी के साथ गलत हरकत करते हुए देख लिया। मां के मौके पर पहुंचने से आरोपी की हरकत सामने आ गई। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। डबुआ थाना पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर आरोपी अब्दुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story