फरीदाबाद : नगर निगम ने 55 बकायाधारकों की संपत्ति को किया सील

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : नगर निगम ने 55 बकायाधारकों की संपत्ति को किया सील


फरीदाबाद, 15 जनवरी (हि.स.)। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायादारों के विरुद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम के विभिन्न जोनों में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष सीलिंग की कार्रवाई की गई, जिन्हें नोटिस पहले ही दिए गए थे और टीम ने दो दिन में 55 प्रॉपर्टी को सील किया है। निगम द्वारा एक लाख से ज्यादा के प्रॉपर्टी टैक्स वाले प्रॉपर्टी धारकों पर कार्रवाई जारी है। निगम का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाना है। सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निगम की टीम ने दो दिन में 55 प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया है। उन्होंने कहा कि यह टैक्स फरीदाबाद शहर के विकास पर लगाया जाता है। नगर निगम फरीदाबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और राजस्व के मामले में सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story