फरीदाबाद : पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार


फरीदाबाद, 25 जुलाई (हि.स.)। अपराध शाखा सेक्टर-30 पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपित ब्रिजेश(24) निवासी एटा उत्तर प्रदेश को एटा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 मार्च 2025 को थाना सूरडकुण्ड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शराब ठेके के पीछे बने गोदाम पर फायरिंग कर एक लाख 60 हजार रुपए व एक शराब की पेटी लूट ली गई थी। घटना के संबंध में गांव अंनगपुर निवासी प्रदीप की शिकायत पर सूरजकुंड में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात में प्रयोग दो देसी कट्टा आरोपित विजय फौजी को उपलब्ध करवाये थे। विजय फौजी बृजेश के पिता का जानकार था और उसका उनके घर पर आना जाना था। इस दौरान ही ब्रिजेश व विजय फौजी की जान पहचान हुई थी। आरोपित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान, गुजरात व उत्तर प्रदेश में विभिन्न ठिकाने बदलकर छुप रहा था। फरीदाबाद पुलिस ने दिसंबर 2025 में आरोपित की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए के नाम घोषित किया हुआ था। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी व खुफिया तंत्र की सहायता से अंतत: आरोपित को एटा से काबू किया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पर पूर्व में भी उत्तर प्रदेश में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है। मामले में अब तक विजय फौजी सहित 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story