फरीदाबाद : सवा करोड़ बकाया होने पर निगम ने सील की 18 संपत्तियां

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : सवा करोड़ बकाया होने पर निगम ने सील की 18 संपत्तियां


फरीदाबाद, 20 नवंबर (हि.स.)। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम कर्मचारियों ने एनआईटी जोन-2 में पिछले दो दिनों के दौरान 18 संपत्तियों को सील किया है। इन संपत्ति धारकों पर एक करोड़ 32 लाख 64 हजार रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। एनआईटी जोन के ज्वाइंट कमिश्नर रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा की टीम ने यह कार्रवाई की। निगम की टीम ने उन संपत्ति धारकों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की, जिन्होंने निगम द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया था। नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। नोटिस मिलने के बाद भी बकाया टैक्स जमा नहीं कराने वाले संपत्ति धारकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर रणवीर सिंह ने शहर के सभी प्रॉपर्टी धारकों से आह्वान कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं और बकाया राशि का भुगतान कर निगम की कार्रवाई से बचें। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण स्रोत है। सभी नागरिक समय पर टैक्स जमा कर शहर के विकास में अपना सहयोग दें।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780279 Articles

Share this story