जींद : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास

WhatsApp Channel Join Now
जींद : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास


जींद, 13 नवंबर (हि.स.)। एडीजे फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) शिफा की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना राशि अदा न करने पर अतिरिकत सजा भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार महिला थाना जींद में एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ जुलाना निवासी पवन ने दुष्कर्म किया है।

आरोपित ने इस बारे में किसी को बताने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के आधार पर महिला थाना जींद में आरोपित पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच पूरी होने के बाद आरोपित पवन के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया। इसके बाद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) में हुई।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) शिफा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पुलिस की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आरोपित पवन को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story