हांसी : डीएपी के लिए परेशान होने लगे किसान, लगी लंबी लाइन

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : डीएपी के लिए परेशान होने लगे किसान, लगी लंबी लाइन


सरसों-गेहूं की बिजाई से पहले बढ़ी खाद की मांग, इफको केंद्र पर पहुंचे किसान

हांसी, 12 सितंबर (हि.स.)। सरसों और गेहूं की बिजाई का समय नजदीक आते ही डीएपी

खाद की मांग बढ़ गई है। शनिवार को तोशाम चुंगी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर डीएपी

लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने

के लिए केंद्र के बाहर कतार में खड़े नजर आए।

किसानों ने बताया कि वे सुबह जल्दी केंद्र पर पहुंच गए थे। केंद्र खुलने के

बाद किसानों को उनकी बारी के अनुसार डीएपी वितरित की गई।

इफको किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज आज्ञा राम ने बताया कि डीएपी की कोई कमी

नहीं है। ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ में दर्ज जमीन के आधार पर किसानों को खाद दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को भी करीब 1200 कट्टे डीएपी केंद्र पर पहुंचे, जिन्हें

किसानों में वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरसों के साथ गेहूं की बिजाई के

लिए भी किसान अभी से खाद खरीदकर रखने लगे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने किसानों

से अपील की कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए जरूरत से ज्यादा डीएपी खरीदकर

भंडारण न करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story