सिरसा: किसान संगठनों ने बिजली निगम कार्यालय में लगाया धरना

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: किसान संगठनों ने बिजली निगम कार्यालय में लगाया धरना


सिरसा, 10 जून (हि.स.)। किसान संगठनों ने जिले के डबवाली बिजली निगम कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर धरना दिया और निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। किसान नेता जसबीर सिंह भाटी ने बुधवार को बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निर्धारित राशि जमा कराने के बावजूद कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। आंधी-तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त हुए बिजली पोलों को समय पर दुरुस्त नहीं किया गया, जिस कारण किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

किसानों ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण कई किसानों को लंबे समय से ट्यूबवेल कनेक्शन का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और निर्धारित शुल्क जमा कराने के बाद भी कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा हाल ही में आई आंधी के दौरान कई गांवों में बिजली पोल टूट गए थे, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक उन्हें बदला नहीं गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायतें देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं किए गए और टूटे हुए पोलों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story