सोनीपत: दो गांवों में किसानों की धान की फसल चोरी, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: दो गांवों में किसानों की धान की फसल चोरी, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे


सोनीपत, 25 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत जिले में चोरों ने किसानों की मेहनत पर हाथ साफ करते

हुए दो अलग-अलग गांवों में धान की फसल चोरी कर ली। गांव जाजी में घर के पास गली में

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान के कट्टे चोरी कर लिए गए, जबकि गांव रोलद में खेत में

झाड़कर रखा एक एकड़ धान चोर समेट ले गए। दोनों मामलों में थाना मोहाना पुलिस ने चोरों

के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव जाजी निवासी चांद सिंह ने बताया

कि उसने अपनी धान की फसल काटकर कट्टों में भर दी थी। इसके बाद कट्टों को ट्रैक्टर-ट्रॉली

में लोड करके घर के पास गली में खड़ा कर दिया था। रात के समय अज्ञात चोर ट्रॉली में

रखे धान के कट्टे चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान ने ट्रॉली में धान के कट्टे गायब देखे

तो पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में 25 नवंबर को मुख्य सिपाही विजय की मौजूदगी में

मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, गांव रोलद निवासी किसान सतीश ने बताया कि उसने चटिया

रोड पर अपने खेत में धान की फसल उगा रखी थी। सड़क से करीब तीन एकड़ अंदर स्थित खेत

में एक एकड़ का धान झाड़कर रखा हुआ था। किसान के अनुसार, 18 और 19 नवंबर की दरम्यानी

रात वह दूसरे एकड़ का धान अनाज मंडी में बेचने गया हुआ था।

इसी दौरान अज्ञात चोर खेत

में रखा एक एकड़ धान चोरी कर ले गए। मंडी से लौटने पर खेत में धान गायब मिला तो उसने

पुलिस को शिकायत दी। थाना मोहाना पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को इस मामले में भी मुकदमा

दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में चोरों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story