जींद : सावन माह की हलकी बूंदाबांदी व बारिश ने बढ़ाई उमस
जींद, 04 अगस्त (हि.स.)। सावन माह में मंगलवार को हलकी बूंदाबांदी और बारिश ने उसम को बढा दिया। पिछले 24 घंटों के दौरान जींद में 41 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सफीदों तथा पिल्लूखेड़ा में बूंदाबादी ही रही। नरवाना मे चार एमएम, जुलाना में नौ एमएम, उचाना में तीन एमएम, अलेवा में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि जिले में औसतन तौर पर आठ एमएम बारिश दर्ज की गई है। पूरा दिन आकाश में बादलों का आवागमन लगा रहा। हलकी बारिश से तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जिले मे औसतन आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। जींद में सबसे ज्यादा 41 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगें और कहीं-कहीं हलकी बारिश की सभांवना है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि बारिश भी बिखराव में हो रही है। अगले तीन-चार दिन आकाश में बादल छाए रहेंगें और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है।
गौरतलब है कि मानसून सीजन में इस बार औसत से काफी कम बारिश हुई है। काफी इलाकों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। किसानों को अच्छी बारिश की दरकार है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फुहार फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे फसलों को ग्रोथ मिलेगी। बारिश न होने के कारण खेतों में दरार पडऩे लगी थी। टयूबवैलों से भी पानी पूरा नही हो रहा था। वहीं किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश की फसलों का जरूरत है। फुहारों से कुछ राहत तो मिली है, फिर अच्छी बारिश की दरकार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

