हिसार : बिजली व पानी की समस्या से गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन
हिसार, 13 मई (हि.स.)। अपनी मांगों को लेकर जिले
के कई गांवों के किसानों ने सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
करके नारेबाजी की। इसमें लाडवा, गुंजार, दाहिमा, भोजराज, नलवा, बालावास, कंवारी, धमाना
आदि गांवों के किसान शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता रमेश मीरकां, सीताराम गुंजार व शमशेर
नम्बरदार ने संयुक्त रुप से की।
इस अवसर पर किसानों ने बुधवार काे कहा कि नलवा माइनर पर
बिजली व जनरेटर की व्यवस्था न होने के कारण सिंचाई व पीने का पानी गांवों तक नहीं पहुंच
पा रहा जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो रही और आम जन पीने का पानी खरीदने पर मजबूर हैं।
सिंचाई न होने से किसान खेती से और पशु पालक पशु पालन से वंचित हो रहा है। इसी कड़ी
में किसानों का एक प्रतिनिधिंडल अधीक्षक अभियंता से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि
दो महीने में नलवा माईनर लिफ्टििंग स्टेशन को हॉट लाईन से जोड़ दिया जाएगा।
अखिल भारतीय किसान सभा ने कड़ी चेतावनी देते
हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया तो किसानों की बड़ी संख्या के
साथ बड़ा धरना सिंचाई विभाग व बिजली बोर्ड कार्यालय पर दिया जाएगा। धरने पर व प्रतिनिधिमंडल
में डॉ. धर्मसिंह, अभयराम फौजी, कमला देवी, राजकुमार सरपंच दाहिमा, डॉ. ललित, रामानंद
यादव, शिवकुमार सरपंच बालावास, राजकुमार ठोलेदार, रामनिवास गोदारा, राजपाल यादव, सुरेन्द्र
मान, बलराज सहरावत, सतपाल शर्मा, राजकुमार सिंघवा राघो, जिला पार्षद जगबीर लाडवा, राजेश
शर्मा, वजीर लाडवा, रोशन, कर्मबीर मैम्बर, मांगेराम भांभू, धर्मबीर यादव, करतार सरपंच
कंवारी, शिबू, राजकुमार बालावास आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

