सिरसा: मुआवजे की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े किसान

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: मुआवजे की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े किसान


सिरसा: मुआवजे की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े किसान


सिरसा, 13 अगस्त (हि.स.)। जिले के गांव वैदवाला में मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को दो किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसान कृषि भूमि के ऊपर डाली जा रही हाईटेंशन बिजली लाइनों और टावरों का विरोध कर रहे हैं और उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर पिछले एक पखवाड़े से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

कोई सुनवाई न होने पर किसान वापस गांव में पहुंचे और दो किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहीं पर धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने वीडियो जारी कर कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल मौके पर पहुंचीं और आंदोलनरत किसानों को मर्थन दिया। संतोष बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने जायज हक के लिए भी भाजपा सरकार से हर बार सडक़ पर उतरकर लडऩा पड़ता है। यह सरकार केवल आंदोलन और दबाव की भाषा समझती है। इतिहास गवाह है कि जब-जब किसानों की संख्या और एकता मजबूत हुई है, तब-तब सत्ता को झुकना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि वे किसानों की जायज मांगों पर तुरंत संज्ञान लें और बातचीत के जरिए समाधान निकाले। वहीं किसान नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं, लेकिन सरकार अडिय़ल रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में मुआवजा बढ़ाकर दिया गया है, जबकि सिरसा में कम मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपने अधिकारों के लिए लडक़र अपना हक लेकर रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story