नगूरां खरीद केेंद्र पर फिर से खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-कैथल मार्ग किया जाम

WhatsApp Channel Join Now
नगूरां खरीद केेंद्र पर फिर से खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-कैथल मार्ग किया जाम


नगूरां खरीद केेंद्र पर फिर से खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-कैथल मार्ग किया जाम


जींद, 13 नवंबर (हि.स.)। नगूरां खरीद केंद्र पर फिर से शुक्रवार को धान की खरीद बंद करने से नाराज किसानों ने भारतीय यूनियन प्रधान छाज्जूराम के नेतृत्व में करीब एक बजे जींद-कैथल मार्ग पर बीचों बीच बैठ कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने खरीद शुरू होने तक जाम खोलने से मना कर दिया।

इसके बाद जींद के डीएसपी रिषभ सोढी मौके पर पहुंचे और किसानों को अभी से खरीद शुरू करवाने का आश्वासन देकर एक घंटे से लगे जाम को दो बजे खुलवा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वाहनों को नगूरां वाया दालमवाला की तरफ डायवर्ट कर दिया।

जाम लगा रहे किसानों ने मौकेे पर पहुंचे डीएसपी को बताया कि नगूरां खरीद केंद्र पर खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा खरीद अधिकारी महिला को लगाया हुआ है। अधिकारी द्वारा धान की पीआर किस्म की सरकारी खरीद में मनमानी कर रही है। एक बार अधिकारियों के कहने पर खरीद शुरू कर देती है, लेकिन अधिकारियों के जाते ही दुबारा से फिर से खरीद को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में नगूरां खरीद केंद्र पर 40 हजार क्विंटल के आसपास आवक हो चुकी है लेकिन अभी भी खरीद केंद्र पर नौ हजार क्विंटल के आसपास धान की खरीद पेंडिग है।

ऐसे में 15 नवबंर को सरकारी खरीद पोर्टल बंद होने से किसानों को अपनी बाकी बची फसल को बेचने के लाले पड़ जाएंगेंं। कई किसानों द्वारा 20 दिन से अधिक समय से खरीद केंद्र पर साफ-सुथरी धान की पीआर किस्म की फ सल बेचने के लिए लाने के बाद भी खरीद नही की जा रही है। खरीद अधिकारी महिला धान में नमी की मात्रा अधिक होने की बात कहकर खरीद करने की बजाय एक दो दिन तक इंतजार करने की बात कह रही है।

उन्होंने बताया कि आढ़तियों के कहने के बाद भी उक्त अधिकारी अपनी मर्जी से धान की पीआर किस्म की धान की सरकारी खरीद कर रही है। किसानों द्वारा इन अधिकारी के रवैये से परेशान होकर जाम लगाने को विवश होना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को पांच बजे तक 3600 क्विंटल के करीब धान की फसल खरीद की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story