किसानों के मुआवजे पर सदन में हंगामा

WhatsApp Channel Join Now

दांगी बोले, 9000 में से सिर्फ 1732 किसानों को राहतचंडीगढ़, 26 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा में गुरुवार को किसानों के मुआवजे का मुद्दा छाया रहा। महम विधायक बलराम दांगी ने अपने सवाल में दावा किया कि महम क्षेत्र के 30 गांवों के करीब 9000 किसानों ने फसल खराब हाेने पर आवेदन किया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 1732 किसानों को ही मुआवजा मिला है।

उन्होंने कहा कि 90 से 95 प्रतिशत फसलें खराब हुई थीं, खेतों में पानी अभी भी भरा है, बावजूद इसके बाकी किसानों का नाम सूची से काट दिया गया। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कहा कि महम क्षेत्र में साढ़े छह करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर भेजे हैं।

सीएम ने कहा कि विपक्ष हवा में आरोप लगा रहा है, जबकि जमीन पर सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाई है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले पटवारी चौपाल पर बैठकर कुछ चुनिंदा किसानों का नाम लिख लेते थे। बाकी किसान उम्मीद में रह जाते थे। यही उनका सिस्टम था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पटवारियों की जिम्मेदारी तय की है, और जो लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story