पानीपत: खेतों में आगजनी के नुकसान से बचने के लिए स्थाई फायर स्टेशन की मांग की

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: खेतों में आगजनी के नुकसान से बचने के लिए स्थाई फायर स्टेशन की मांग की


पानीपत, 10 अप्रैल (हि.स.)। इसराना में इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों में आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू करने के लिए फायर स्टेेशन स्थाई रूप से तैनात किया जाए। पार्टी ने जिला प्रशासन से यह मांग फसल कटाई के मौजूदा मौसम और तेज हवाओं के कारण आग लगने की संभावित घटनाओं के मद्देनजर की है।

इनेलो के हलका इसराना प्रधान राजेंद्र जागलान ने शुक्रवार काे नई इसराना अनाज मंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन किसानों किसी भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फसल का सीजन चरम पर है, लेकिन प्रशासन इस ओर से आंखें बंद किए हुए है। जागलान ने कहा कि इसराना के खेतों में आग लगने की किसी भी घटना पर पानीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में काफी समय लगता है, जिससे तब तक काफी नुकसान हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से इसराना कस्बे में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। पार्टी की मांग है की, कि कम से कम दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां 24 घंटे इसराना में तैनात की जाए, ताकि आपात स्थिति में किसी भी अनहोनी को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसराना के साथ-साथ सींक तक आग बुझाने का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। इस अवसर पर भूपेंद्र जागलान, नीरज पुठ्ठर, डॉ. जगबीर जौंधन कलां, कुलदीप पुठ्ठर, सन्नी शाहपुर, राजेश संदीप वीरेंद्र और ओम प्रकाश नौल्था सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story