जींद में मानसिक रोगी ने फांसी लगा कर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
जींद में मानसिक रोगी ने फांसी लगा कर दी जान


जींद , 27 नवंबर (हि.स.)। गांव सिवाहा में संदिग्ध हालात के चलते एक व्यक्ति ने अपने मकान मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सिवाहा निवासी विक्रम ने अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। हांलाकि परिजनों को घटना का उसी दौरान पता चल गया। जिस पर परिजन उसे फांसी के फंदे से उतार नागरिक हस्पताल ले आए। जंहा पर चिकित्सको ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुच गई और हालातों का जायजा लिया।

मृतक के पिता आजाद ने बताया कि की विक्रम अपने मकान के साथ परचून की दुकान चलाता था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसी परेशानी के चलते विक्रम ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को सदर थाना की जांच अधिकारी निलम ने बताया कि मृतक को परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान बताया है। इतफाकिया कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story