जींद : व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
जींद : व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान


जींद, 29 अगस्त (हि.स.)। नरवाना में नहर के पास एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की शिनाख्त होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नरवाना नहर के पास राहगीरों ने एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका देखा। शव की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक की पहचान हरीनगर निवासी नायब (50) के रूप में हुई। मृतक नायब अपने बच्चों के साथ मिल कर सोलर पैनल का कार्य करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि नायब पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसी परेशानी के चलते नायब ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक को परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान बताया है। इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story