जींद : मानसिक रोगी ने जहर निगल की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
जींद : मानसिक रोगी ने जहर निगल की आत्महत्या


जींद, 17 जून (हि.स.)। गांव रूपगढ़ में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोसटमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव रूपगढ़ निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के दौरान परिजन अपने काम काज में व्यस्त थे। सुरेंद्र के हालात बिगडऩे पर परिजनों को घटना का पता चला। जिस पर उसे शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। सुरेंद्र के हालात गंभीर होने पर उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र शराब पीने का आदी था। जिससे वह परेशान रहता था। उसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले जांच कर रही है। सदर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने मृतक को मानसिह रूप से परेशान बताया है। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story