हांसी : अस्पताल में महिला का शव कुतरने पर गुस्साए परिजनों ने गाड़ियां तोड़ी, किया हंगामा

WhatsApp Channel Join Now

हंगामा करने वालों को पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम

हिसार, 07 जून (हि.स.)। हिसार के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे एक

महिला के शव को चूहों द्वारा कुतरने के आरोप के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा

किया। परिजनों ने तोशाम चुंगी पर एम्बुलेंस खड़ी कर परिवार ने सड़क जाम लगा दिया। प्रदर्शन

में किन्नर समाज के लोग भी शामिल हो गए।

हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईंट मारकर दो गाड़ियों के शीशे तोड़

दिए, जिससे वाहन चालकों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी हुई। सूचना मिलते ही

डीएसपी विनोद शंकर, शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान हंगामा कर रहे तीन

लोगों को हिरासत में भी लिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया।

मामले के अनुसार हांसी के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला

की तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उसे हिसार रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने

से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को हिसार के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में

रखवा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां चूहों ने महिला के माथे की खाल कुतर दी।

इसी से गुस्साए परिजनों ने रविवार शाम यहां जाम लगा दिया। बाद में परिजन महिला काे शव काे अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story