पानीपत: जीटी रोड पर किशोर का शव रखकर, परिजनों ने किया हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: जीटी रोड पर किशोर का शव रखकर, परिजनों ने किया हंगामा


पानीपत: जीटी रोड पर किशोर का शव रखकर, परिजनों ने किया हंगामा


पानीपत, 24 जून (हि.स.)। पानीपत के गांव बड़ौली में गाड़ी हटाने को लेकर हुए हमले में घायल नाबालिग छात्र की मंगलवार की रात मौत होने के बाद बुधवार को परिजनों ने लघु सचिवालय के सामने जीटी रोड पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जीटी रोड पर ही शव को रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार की महिलाएं शव के पास बैठकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती रहीं। हंगामा बढ़ता देख मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस की तैनाती कर दी गई।

जब पुलिस द्वारा शव को उठाने की कोशिश की गई, तो मृतक शेखर की बहन एम्बुलेंस के आगे अड़ गई। मृतक शेखर के परिजनों द्वारा करीब दो घंटे हंगामे के बाद, पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने के बाद परिजन शेखर के शव को उठाने के लिए राजी हुए। मृतक शेखर पर 22 अप्रैल को उसके ताऊ के परिवार ने हमला कर दिया था। मंगलवार की रात को शेखर ने पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अब बुधवार को परिवार ने सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू किया था।

करीब दो घंटे हंगामा करने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने खुद मृतक शेखर की मां को मोबाइल में आरोपियों की गिरफ्तारी की वीडियो दिखाई, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब आरोपियों के खिलाफ 307 का केस दर्ज कर लिया गया है और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब शेखर की मौत के बाद उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा। अब दोबारा से परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के कहे अनुसार जिस जांच अधिकारी ने अभद्रता की है उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story