कुंडली की कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंची

WhatsApp Channel Join Now
कुंडली की कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंची


सोनीपत, 21 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण

आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसे बुझाने के लिए सोनीपत के अलावा पानीपत, गन्नौर,

एजुकेशन सिटी, नरेला, बहादुरगढ़ और सेक्टर-23 से दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। 16 से

ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रही। बुधवार अल सुबह आग पर काबू

पाया गया।

जानकारी

के अनुसार, कुंडली के जोन डी, सेक्टर-53 स्थित प्लॉट नंबर 124 में डेलिकेसी इंट्राबिल्ड

प्राइवेट लिमिटेड की कूलर बनाने वाली फैक्ट्री है। मंगलवार की आधी रात दमकल विभाग को

आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल कर्मी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग

बुझाने का काम शुरू किया। आग तेजी से फैलने के कारण कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थिति को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं।

फैक्ट्री

में कूलर बनाने का सामान रखा हुआ था। आग से लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट होने की शुरुआती

जानकारी है। हालांकि, कुल नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। दमकल कर्मियों

के सामने आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने की चुनौती भी बनी रही। प्रारंभिक

जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि

नहीं हुई है। वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। कुंडली थाना पुलिस मौके

पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story