हिसार : कुलदीप बिश्नोई ने बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर दुख जताया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : कुलदीप बिश्नोई ने बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर दुख जताया


हिसार, 01 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता

एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने क्षेत्र के गांवों में बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि

से फसलों को पहुंचे नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करके नुकसान

का सही आंकलन करने को कहा वहीं किसानों को सरकार तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया

है।

वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार काे कहा कि

क्षेत्र के बालसमंद, बांडाहेड़ी, बुड़ाक, खारिया, डोभी, सुंडावास, तेलनवाली, कुतियाली,

चौधरीवाली, घुड़साल, मोडाखेड़ा, काबरेल, बगला, सीसवाल व ढाणी सीसवाल गांवों में ओलावृष्टि

की ज्यादा मार पड़ी है। फसल पकाई के मौके पर आई बरसात व ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं

की फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को आश्वासन दिया वे फसलों

को हुए नुकसान व उनकी पीड़ा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाएंगे और भरपाई

की मांग करेंगे ताकि क्षतिपूर्ति हो सके।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की

भाजपा सरकार किसान हितों के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है। पहले भी जब बेमौसमी बरसात,

ओलावृष्टि या अन्य किसी तरह की प्राकृतिक आपदा से जब फसलों को नुकसान पहुंचा है तो

सरकार ने पूरा मुआवजा देकर किसानों के आंसू पौंछे है और अब भी हमें पूरा भरोसा है कि

सरकार किसानों की मददगार अवश्य बनेंगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा

निर्धारित पोर्टल पर अपने नुकसान का ब्यौरा अवश्य दर्ज करवाएं ताकि उनके नुकसान की

भरपाई की दिशा में कार्रवाई हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story